कानपुर से अलीगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी; दोनों शहरों के बीच चलेगी फास्ट मेमू, क्या होगी टाइमिंग? यहां जानिए...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रेलवे ने सेंट्रल स्टेशन से अलीगढ़ के बीच पहली अगस्त से विशेष फास्ट मेमू चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा सप्ताह में 6 दिन 31 जनवरी 2025 तक उपलब्ध रहेगी। 

प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल से अलीगढ़ के बीच फास्ट मेमू संख्या 04189 व 04190 एक अगस्त से चलेगी। यह अनारक्षित ट्रेन सोमवार से शनिवार तक सप्ताह में 6 दिन चलेगी। 

सेंट्रल स्टेशन के एसीएम संतोष त्रिपाठी ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे आकर 7:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है। इसे देखते हुए अलीगढ़ के दैनिक यात्रियों की मांग पर गोमती एक्सप्रेस के सेंट्रल से रवाना होने के 15 मिनट पहले 07:15 बजे सेंट्रल से अलीगढ़ फास्ट मेमू का संचालन किया जाएगा। 

वापसी में भी यह फास्ट मेमू गोमती एक्सप्रेस से पहले दोपहर 1.40 बजे अलीगढ़ से सेंट्रल के लिए निकलेगी। इससे गोमती एक्सप्रेस पर दबाव कम होगा। फास्ट मेमू 04189 सेंट्रल से चलकर दोपहर 12:40 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। 04190 मेमू अलीगढ़ से दोपहर 1:40 बजे चलकर सेंट्रल पर शाम 7:45 बजे पहुंचेगी। मेमू का ठहराव पनकी धाम, रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला व हाथरस स्टेशन पर रहेगा।

यह भी पढ़ें- महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर: अब आराम से कर सकेंगे सफर, टिकट के लिए भी नहीं करना होगा इंतजार

 

संबंधित समाचार