नजूल भूमि विधेयक का विरोध : सपा कार्यकर्ताओं में सीएम का फूंका पुतला, पुलिस से नोंक झोंक बाद कई हिरासत में  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार: विधान सभा में नजूल भूमि विधेयक के पास होने के बाद उसका विरोध करते हुए उसे वापस लेने की मांग को लेकर गुरूवार कों  सपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस पत्थर गिरजा घर पर जमकर प्रदर्शन नारे बाजी की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। इसके बाद कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक हुई, जिसमें कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

दरअसल, गुरूवार कों सपा कार्यकर्ताओं ने नजूल भूमि संपत्ति विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर संदीप यादव के नेतृत्व में सिविल लाइन सुभाष चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। सपा कार्याकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने संदीप यादव समेत कई सपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद सपाइयों ने जमकर हंगामा किया।

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओ ने पुलिस पर लाठी चार्ज करने का भी आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मौके पर रहे सिपाहियों ने उन्हें पैर से मारा है। यह  लोकतांत्रिक तरीके की किये गये आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया है। आरोप है कि पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को जबरियन जीप भरकर थाने भेज दिया।

यह भी पढ़ें- कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड : अधिवक्ता की हत्या में सपा पूर्व जिला अध्यक्ष आरोपी

 

 

 

संबंधित समाचार