मुरादाबाद: मलेशिया से इंपोर्ट हुई चार कंटेनर सिगरेट डीआरआई ने पकड़ी
मुरादाबाद,अमृत विचार। कस्टम के नियमों को ताक पर रख एक निर्यातक ने बड़ा खेल किया है। उसने मलेशिया से चार m सिगरेट इंपोर्ट कर ली। निर्यातक के इस खेल की जानकारी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (राजस्व खुफिया विभाग) को हो गई। फौरन कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया। जब उसको खोलकर पड़ताल की तो …
मुरादाबाद,अमृत विचार। कस्टम के नियमों को ताक पर रख एक निर्यातक ने बड़ा खेल किया है। उसने मलेशिया से चार m सिगरेट इंपोर्ट कर ली। निर्यातक के इस खेल की जानकारी डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (राजस्व खुफिया विभाग) को हो गई। फौरन कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया। जब उसको खोलकर पड़ताल की तो अफसरों की आंखे खुली की खुली रह गईं। काली मिर्च के पाउंडर के नीचे ये सिगरेट दबी हुई थी। हैरत की बात तो यह है कि कस्टम विभाग के अधिकारी इस टेक्स चोरी से ही अनजान थे। जब डीआरआई की टीम ने कार्रवाई की तो उनके भी होश उड़ गए।
राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) की यह टीम दिल्ली की बताई जा रही है। हालांकि कस्टम विभाग व डीआरआई के अधिकारी इसपर कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं। सूत्रों की माने तो शहर के नागफनी थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले बड़े निर्यातक ने यह यह खेल किया है। उनका ज्यादातर माल मलेशिया से इंपोर्ट होता है। सोमवार को उनके चार कंटेनर मलेशिया से आने आने थे। सूत्रों के अनुसार इसकी खुफिया जानकारी डीआरआई को दे दी गई।
राजस्व चोरी पर नजर रखने वाली यह टीम भी फौरन हरकत में आ गई। उसने मुरादाबाद आकर इन चारों चालीस फिट के कंटेनर को कब्जे में ले लिया। इस टीम के अधिकारियों ने उसकी पड़ताल की। जब खोला तो उसमें फ्रंट पर कुछ बैग रखे हुए थे। बैग खोले गए तो उसमें काली मिर्च का पाउडर पाया गया। पर जैसे ही वे बैग हटाए गए, उसमें सिगरेट भरी हुई थी। नशीले पदार्थों पर लगने वाले अधिक कर की चोरी करने के लिए निर्यातक ने यह खेल किया था, जिसे डीआरआई ने पकड़ लिया।
हालांकि अभी न ही डीआरआई और न ही कस्टम विभाग ने इस केस को ओपन किया है। सूत्रों की माने तो माल को चेक किया जा रहा है। उसकी कीमत का पता लगाया जा रहा है। माल कहां से आया है और किसको जा रहा था, यह पूरी डिटेल खंगालने के बाद, निर्यातक से भी टीम पूछताछ करेगी।
कहीं अधिकारी भी न आ जाएं जांच के लपेट में
निर्यातक के इस खेल में अधिकारी भी डीआरआई की रडार पर हैं। सूत्र बताते हैं कि जिस निर्यातक ने यह खेल किया है, उसके बारे कस्टम विभाग के कुछ अधिकारी भी खूब जानते हैं। कहीं कहीं न कहीं किसी अधिकारी कर्मचारी की मिली भगत से भी ऐसा होता है। लिहाजा डीआरआई की टीम इस मामले में कस्टम विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। फिलहाल इस विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
