Auraiya News: रजवाहा में डूबने से इकलौते बेटे की मौत...पिता के सामने डूबता रहा कुछ न कर सका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में रजवाहा में डूबने से इकलौते बेटे की मौत

औरैया, अमृत विचार। सहार थानाक्षेत्र के अंतर्गत सहार रजवाहा में शहवाजपुर के समीप खेतो से वापस लौटते वक्त अचानक पैर फिसल जाने से बालक पानी में डूब गया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सहार थानाक्षेत्र के अंतर्गत शहवाजपुर निवासी कार्तिक पुत्र राजेश कुमार दोहरे 5 वर्ष अपने पिता के साथ खेत से वापस आ रहा था, तभी पिता से दूर होकर बंबा में फिसल गया। जिससे वह बंबा में डूबने लगा पिता ने जब मुड़ कर पीछे देखा तो बालक रजवाहा में डूब रहा था। 

पिता ने काफी प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण बच्चे को नहीं बचा सका। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। बंबा से निकलकर बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार लेकर गए। जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चा पिता का इकलौता बेटा था, उससे बड़ी एक बहन है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: चचेरी बहन ने की थी बच्चे की हत्या...चोरी का इल्जाम लगाने पर वारदात को दिया अंजाम, तीन गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

संबंधित समाचार