Auraiya News: तीन घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची फरक्का एक्सप्रेस...गर्मी में यात्री हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में यात्री परेशान हो रहे

औरैया, अमृत विचार। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फरक्का एक्सप्रेस अपने समय से तीन घंटे देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची, जिससे दूर-दराज से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 4 बजे के बजाए तीन घंटे की देरी से सात बजे के आसपास रेलवे स्टेशन पहुंची। कानपुर, अयोध्या, जौनपुर, लखनऊ, उन्नाव, बनारस आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन लेट होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

ट्रेन लेट होने के चलते यात्री बसों और अन्य प्राइवेट वाहनों से गंतव्य की ओर निकल गए। भटिंडा से मालदा टाउन होकर बालुरघाट तक जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची।

इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारी ट्रेन लेट होने के कारण से बचते नजर आए। यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेन के देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हो रही है। यात्रियों को ट्रेन के समय की एडवांस सूचना भी दी जानी चाहिए। 

वहीं चंडीगढ़ से प्रायगराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस अपने समय से 40 मिनट की देरी से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसके कारण कानपुर, उन्नाव, फतेहपुर, प्रयागराज, बिंदकी जाने वाले यात्री परेशान हुए। इस संबध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया ट्रेनें लेट चल रही हैं, जिसकी जानकारी यात्रियों को अनाउंस के माध्यम से समय-समय पर दी जा रही थी।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: बेसमेंट में कोचिंग, लाइब्रेरी, रेस्टोरेंट और हुक्का बार सील...केडीए की टीम ने की जांच-पड़ताल

संबंधित समाचार