सीतापुर: बाप बना हैवान! मासूम बेटे की गला दबाकर ली जान, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेटे की हत्या कर खेतों में जा छुपा बाप, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र के पूँजीखेड़ा गांव में एक  बाप ने ही अपने मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खेतों में जाकर छुप गया। जब सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसको दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने जमकर हत्यारोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया।

थाना रेउसा क्षेत्र का निवासी बबलू शनिवार सुबह सदरपुर स्थित अपनी ससुराल पूँजीखेड़ा पहुंचा। वहां पत्नी के पास सो रहे बेटे निखिल(3) को उठाकर घर के पास बने मन्दिर में ले गया। वहां गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वहीं बैठा रहा। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो वह भागकर गन्ने के खेत मे छुप गया। ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बबलू को हिरासत में ले लिया हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लोहिया संस्थान में बड़ी कार्रवाई, इलाज में लापरवाही बरतने पर 6 डॉक्टर समेत 13 निलंबित

संबंधित समाचार