लखनऊ: पत्नी का आरोप पति अश्लील फिल्में दिखाकर करता था अप्राकृतिक दुष्कर्म, अफ्रीकन मर्द से संबंध बनाने को डाला दबाव
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के नाका क्षेत्र निवासी महिला ने पति पर चीन ले जाकर अश्लील फिल्में दिखाकर अफ्रीकन युवक से संबंध बनाने के लिये दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता चीन स्थित भारतीय दूतावास की मदद से लखनऊ लौटी और रिपोर्ट दर्ज कराई। नाका क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी गणेश गंज निवासी युवक से हुई थी जो चीन में नौकरी करता है।
शादी के बाद ससुरालवाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मजबूरन मायके वालों ने 15 लाख रुपये दिये। इसके बाद पति अकेले ही चीन चला गया। काफी कहने पर एक माह बाद पति ने उसे चीन बुलाया। वहां पति रोज शराब पीकर मारपीट करने लगा। पति उसकी जरूरतों के लिये रुपये नहीं देता था। इस कारण महिला भी नौकरी करने लगी लेकिन पति उसका वेतन भी छीन कर खर्च कर देता था।
कोरोना काल में लखनऊ आते समय पति ने उसका वीजा, जहाज की टिकट और दो लाख रुपये छीन लिये। ससुराल पहुंची तो सास, ननद व ननदोई प्रताड़ित करने लगे। 11 सितंबर 2022 को पीड़िता चीन जाने लगी तो करीब ढाई लाख रुपये पति ने जबरन छीन लिये। विरोध करने पर जमकर मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक, उसके पीछे से पति भी चीन पहुंचा।
रोजाना जबरन उसे अश्लील फिल्में दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाता। इस कृत्य के वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखाता। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पत्नी से अफ्रीकन युवक से संबंध बनाने के लिये दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो पीड़िता के परिजन के पास भेज दिये। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया पति समेत अन्य के खिलाफ प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
10 लाख के गहने चुराकर भागा पति
महिला का कहना है कि जान से मारने के प्रयास की शिकायत चीन पुलिस से की, तो पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके कुछ दिन बाद पति उसके 10 लाख के गहने चुरा कर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने पति की तलाश कर गहने वापस दिलाये। पीड़िता ने बच्ची के साथ लखनऊ आकर पति की थाने में शिकायत की तो हाथ-पैर जाेड़ कर माफी मांगते हुये पुलिस के सामने सुलह कर ली।
चीन स्थित भारतीय दूतावास में की शिकायत
महिला का कहना है 4 मार्च 2024 को दोबारा पति के साथ दोबारा चीन पहुंची। जहां रोजाना गाली गलौज कर जान से मारने का प्रयास करने लगा। जान पर खतरा देख पीड़िता ने चीन स्थित भारतीय दूतावास में पति के अत्याचारों की शिकायत की। जहां अफसरों ने बताया कि भारत पहुंचकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराएं। अफसरों के कहे मुताबिक वह लखनऊ स्थित घर लौट आई। इसके साथ ही पति व ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी करने लगी।
कमरे में गुप्त कैमरा लगा बनाए अश्लील वीडियो
पीड़ित महिला के मुताबिक, पति को इसकी भनक लगी तो उसके कई अश्लील वीडियो दिखाते हुये वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला ने घर में खोजबीन की तो उसके कमरे में गुप्त कैमरा लगा मिला। 6 मई 2024 को वह चीन भाग गया। अब वह उसे व परिजनों को जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लोहिया संस्थान में बड़ी कार्रवाई, इलाज में लापरवाही बरतने पर 6 डॉक्टर समेत 13 निलंबित
