चंपावत: नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला पकड़ा, आरोपी संप्रदाय विशेष का होने के चलते पुलिस अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। बनबसा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर पॉक्सो एक्ट के अलावा बीएनएस 2023 की कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

आरोपी युवक को मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर लिया। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा के तहत पुलिस तैनात कर दी। पुलिस ने कानून व्यवस्था के साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए दोनों समुदायों की बैठक भी ली।

किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय भतीजी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने से पुलिस अलर्ट हो गई। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि किशोरी के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने चाचा के साथ रहती है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 65 (1) / 351 (3) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी अफसार खान (22) मूल रूप से पीलीभीत के नौगंवा पकडिया का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से यहां अपने जीजा के साथ रहकर मजदूरी कर रहा था। मामले की जांच एसआई मंदाकिनी राणा को सौंपी गई है। आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार