Hamirpur Crime: मौदहा के श्याम नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप...सूचना के 24 घंटे बाद पहुंची पुलिस
शव को बाहर निकाल शिनाख्त में जुटी पुलिस
हमीरपुर, मौदहा, अमृत विचार। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत श्याम नाला में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सूचना के चौबीस घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ोरी, परछा और टिटिहरी डांड की सीमा से बहने वाले श्याम नाला के किनारे झाड़ियों के बीच में गुरुवार शाम एक शव उतरता देख हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली में दी, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। लगभग चौबीस घंटे तक शव पड़ा रहने से यहां शुक्रवार की सुबह से ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और शव को लेकर ये लोग तमाम तरह के कयास लगाने लगे।
इधर शुक्रवार की देर शाम घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंची ने झाड़ियों में फंसे शव को बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए है। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस संबंध में कोतवाल रामाश्रय सरोज ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। 100 के निकाले जाने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल अभी 100 नदी से नहीं निकाला जा सका। किसी अधेड़ पुरुष का शव प्रतीत होता है।
