बहराइच: भाजपा राज में थाने और तहसील बने उगाही का अड्डा- सपा जिलाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिला कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा पर किया हमला

बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता मे हुई। संचालन जिला महासचिव सुनील निषाद ने किया। बैठक में पार्टी द्वारा जारी आगामी कार्यक्रम संविधान मान स्तम्भ गोष्ठी का आयोजन 5 अगस्त, समाजवादी पुरोधा स्व० जनेश्वर मिश्रा की 92वीं जयंती, अगस्त क्रांति दिवस (09 अगस्त) से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान, छात्र-नौजवान, PDA जागरूकता अभियान आदि को लेकर विस्तृत चर्चा कर रूप रेखा तैयार की गई।

सपा कार्यालय में आयोजित बैठक मे वर्तमान बिजली संकट, पेपर लीक, महंगाई, बढ़ते अपराध, महिला असुरक्षा सहित तमाम ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा सरकार की चुप्पी व गलत नीतियों के खिलाफ आगामी दिनों मे सड़क पर उतर कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर मौजूदा भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति भी तैयार की गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 17.20.14_432774fc

सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी है और इससे भारतीय संविधान को खतरा है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। गांव गरीब किसान नौजवान आज पूरी तरह से बदहाल स्थिति में है। अस्पतालों में मरीजों को स्ट्रेचर जैसी सुविधा भी मुहैया नहीं है।

उन्होंने कहा कि थाने व तहसील धन उगाही का अड्डा बन गये हैं। बिजली तो न के बराबर मिल रही है छोटे व्यापारी, दुकानदार का कारोबार चौपट हो गया है। बढ़ती महंगाई ने हमारी घरेलू महिलाओं के घरों का बजट तहस नहस कर दिया है। इस दौरान पार्टी के नेता व पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव की दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। 

बैठक में पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिला कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, उत्तम सिंह, शकील मेकरानी, फ्रंटल अध्यक्ष नंदेश्वर यादव, शैलेश सिंह शैलू, डॉ. जीतेन्द्र मौर्य, विस अध्यक्ष मो. आसिफ, अयोध्या सोनी, गौरव यादव,  नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, एड० मंजू चौधरी, इलियास प्रधान, आबाद खान  सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच: बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार