बदायूं: कांवड़ियों पर हूटिंग के बाद मारपीट, राजमार्ग पर हंगामा...आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार से गंगा जल लेकर वापस लौट रहे थे कासगंज क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी कांवड़िया

उघैती, अमृत विचार। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों के साथ बिजनौर राजमार्ग पर बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। जिससे गुस्साए कांवड़ियों ने राजमार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। कांवड़िया राजमार्ग पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और पुलिस मौके पर पहुंची। कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर कांवड़िया मान गए और कासगंज की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है। 

जिला कासगंज की कोतवाली सोरों क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी विपिन कुमार, अतुल, रामौतार साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर कस्बा उघैती से निकलते ही बाइक सवार दो युवकों ने कांवड़ियों से हूटिंग शुरू कर दी। तंज कसने लगे। इस बीच सभी कांवड़िया गांव टिटौली के पास पहुंच गए। यहां बाइक सवार दोनों युवकों ने कांवड़ियों को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में विपिन और अतुल घायल हो गए। जिसके बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। गुस्साए कांवड़िया बिजनौर राजमार्ग पर बैठ गए। 

WhatsApp Image 2024-08-04 at 20.47.03_03fa1f07

सूचना मिलने पर उघैती के थानाध्यक्ष राजेश कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस्लामनगर और बिल्सी थानों की पुलिस भी आ गई। गांव टिटौली में आरोपियों की तलाश कराई गई। थानाध्यक्ष के समझाने के बाद भी कांवड़िये नहीं माने। कुछ समय के बाद एसडीएम प्रवर्धन शर्मा पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर कांवड़ियों को शांत कराया। कांवड़िया अतुल ने डाक कांवड़ खंडित करने के उद्देश्य से मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने गांव टिटौली के दो अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। जिसके बाद पुलिस कांवड़ियों को जिले की सीमा तक छोड़कर आई।

ये भी पढ़ें- Budaun News: बैंक में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़...डिप्टी मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज, इस दिन की बताई जा रही घटना

संबंधित समाचार