Budaun News: बैंक में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़...डिप्टी मैनेजर पर रिपोर्ट दर्ज, इस दिन की बताई जा रही घटना
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच शुरू की
बदायूं, अमृत विचार। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक बैंक की महिला कर्मचारी ने बैंक के डिप्टी मैनेजर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बताया कि वह बैंक में काम कर रही थी। इसी दौरान साथ में काम करने वाले कर्मचारी बैंक में नहीं थे। डिप्टी मैनेजर आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी डिप्टी मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला सिविल लाइन क्षेत्र के एक बैंक में काम करती है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सिविल लाइन क्षेत्र के बैंक में क्लर्क कम कैशियर है। दो अगस्त दोपहर लगभग साढ़े चार बजे वह बैंक में काम कर रही थी। बैंक में काम करने वाले डिप्टी मैनेजर अपनी सीट से उठे और महिला कर्मचारी के पास पहुंचे।
महिला कर्मचारी के पीछे से गुजरे। उस दौरान महिला कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थी। डिप्टी मैनेजर ने महिला के सिर को तीन बार हिलाया। कुछ बोलते हुए महिला से छेड़छाड़ की। कर्मचारी स्तब्ध रह गई। वह कुछ समय नहीं सकी। मानसिक रूप से परेशान होने पर महिला ने उस दौरान साथियों से शिकायत नहीं की लेकिन घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपने घर जाकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बैंक के डिप्टी मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: अपहरण कर कुशाग्र जैसा हाल करने की धमकी...फौरन अलर्ट हुई पुलिस, जानिए पूरा मामला
