द. अफ्रीका के राष्ट्रपति रमाफोसा ने खुद को किया क्वारंटाइन
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रमाफोसा ने हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले 35 अतिथियों में से एक के सप्ताहांत में कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। राष्ट्रपति के कार्यकारी प्रवक्ता टिरोन सीले …
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सीरिल रमाफोसा ने हाल ही में हुए एक कार्यक्रम में भाग लेने वाले 35 अतिथियों में से एक के सप्ताहांत में कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की। राष्ट्रपति के कार्यकारी प्रवक्ता टिरोन सीले ने बयान में कहा,“उक्त समारोह में कोविड-19 के प्रोटोकॉल और निर्देशों, स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसी बातों का कड़ाई से पालन किया गया और इसी दौरान मेहमानों के साथ खाना खाते समय और लोगों को संबोधित करने के दौरान राष्ट्रपति ने भी अपना मास्क हटा दिया था।”
