प्रयागराज: सावन के तीसरे सोमवार को मनकामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़े शिव भक्त

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज, अमृत विचार। पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में भोर में चार बजे मंगला आरती के साथ जलाभिषेक और पूजन शुरु हुआ। भोर से मंदिर में जलाभिषेक करने के लिये श्रृद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। प्रयागराज के सभी शिवालयों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

भगवान शिव का पवित्र माह सावन होता है। ऐसे में तमाम शिवालयों में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिये भारी संख्या में लोग पहुंच रहे है। भोर से लेकर रात तक मंदिरों में पूजा-अर्चना चल रही है। श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए लंबी कतार में खड़े हुए है। तमाम शिवालयों में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये गये।

cats

श्रावण का पवित्र महीना भगवान भोले शंकर का विशेष माना जाता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। श्रावण मास को लेकर यमुना तट पर स्थित प्राचीन और पौराणिक मनकामेश्वर महादेव मंदिर, फफामऊ में पाण्डेश्वर नाथ महादेव, कमौरी नाथ, मनकेश्वर महादेव सहित तलाम शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

भगवान शंकर को गंगाजल, बेलपत्र, दूध और आदि, भस्म आदि से उनका अभिषेक किया। लोगों की आस्था और विश्वास है कि मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं दशाश्वमेध घाट पर भी बड़ी संख्या में कावड़िए गंगा जल भरकर बाबा विश्वनाथ की नगरी को रवाना हुए।

यह भी पढ़ें:-CM योगी का गोंडा दौरा आज: विकास और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, दो एएसपी, 10 सीओ और 25 इंस्पेक्टर संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

संबंधित समाचार