गोंडा: CM से न मिल पाने पर फूटा भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा, सर्किट हाउस के बाहर धरने पर बैठे, मनाने में जुटे विधायक
गोंडा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न मिल पाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कार्यकर्ता सर्किट हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। घर ने पर बैठी भाजपा की जिला मंत्री सोनी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का न तो प्रशासन सम्मान कर रहा है तौर न ही सरकार सम्मान कर रही है। वहीं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य ने कहा कि संगठन के बिना सरकार नहीं चलेगी। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय सिंह ने समझाने की भी कोशिश की।
कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने और विरोध जताने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल विडियो में भाजपा विधायक अजय सिंह धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को मनाते हुए नजर आ रहे हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री की मुलाकात न होने पर संगठन बड़ा या सरकार के मुद्दे पर एक बार से बहस छिड़ गयी है।
गोंडा
— Amrit Vichar (@AmritVichar) August 5, 2024
CM से न मिल पाने पर फूटा भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा
सर्किट हाउस के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता, मनाने में जुटे विधायक#Gonda #UttarPradesh #Video @myogiadityanath @CMOfficeUP @BJP4UP @BJP4India pic.twitter.com/jWvqTSxJIJ
