अमरोहा : नेशनल हाईवे पर गजरौला में टकराईं बाइकें, दो कांवड़ियों की मौत...तीन की हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गजरौला (अमरोहा), अमृत विचार। हाईवे पर रविवार देर रात कांवड़ियों की दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। जिससे दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन कांवड़िये घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी गौरव पुत्र गुड्डू रविवार रात बाइक से गांव निवासी दीपक के साथ बृजघाट से गंगाजल लेने के लिए जा रहा था। उधर, बरेली के फतेहगंज निवासी राजकुमार अपने साथ रामेश्वर व जसपाल के साथ बाइक से बृजघाट  से गंगा जल भरकर लौट रहा था।  बाइक से जैसे ही  हाईवे पर गजरौला के निकट पहुंचे  दोनों की बाइक आमने-सामने से टकरा गईं।

हादसे में राजकुमार व गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक, रामेश्वर व जसपाल घायल हो गए। पुलिस व राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने रामेश्वर व जसपाल की हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। गजरौला थाने के प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद के कांवड़ियों को गजरौला में कार ने मारी टक्कर, दंपति की मौत...स्कूटी से बृजघाट जा रहा था परिवार  

 

संबंधित समाचार