अयोध्या: अटल गौशाला में न पशु न कर्मचारी, छुट्टा जानवरों से किसान परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरा बाजार/अयोध्या, अमृत विचार। 10 लाख की कीमत से बनी अटल गोशाला में न पशु हैं न कर्मचारी। छुट्टा जानवरों से किसान परेशान हैं। जबकि शासन की मंशा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर अस्थाई गौशाला का निर्माण कराकर स्थानीय स्तर के छुट्टा जानवरों को पड़कर रखा जाए जिससे किसानों की फसलों का नुकसान ना हो। लेकिन भारी भरकम रकम खर्च होने के बावजूद भी ब्लॉक के 54 गांव में से रामपुर सरधा को छोड़कर किसी भी ग्राम पंचायत में शासन की मंशा सफल होते नहीं दिखाई दे रही है। 

विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम पंचायत नरियावा, अलावलपुर, कछौली में अटल अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण होना था। जिसमें नरियावां, अलावलपुर और कछौली में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन अभी छूट्टा जानवर नहीं है। नरियावां में अभी निर्माण चल रहा है। कछौली के सचिव सौरव सिंह ने बताया कि कछौली में निर्मित अटल अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बहुत जल्द ही चालू हो जाएगा।

कछौली निवासी काली प्रसाद, मंसाराम निषाद, प्रमोद मौर्या, धर्मपाल, राजकुमार, सोनू पांडे, केशव राम, लकी पांडे, ओमप्रकाश पांडे बताते हैं कि तीन वर्षों से गोशाला का निर्माण हो रहा है। लेकिन अभी चालू नहीं हुआ एक माह पहले एक छुट्टा जानवर को पड़कर माला पहनकर फोटो खींचा गया था उस समय प्रधान भी मौजूद थे। लेकिन हालत यह है कि छुट्टा जानवर झुंड की झुंड में आकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं और लाखों खर्च होने के बावजूद भी गोशाला चालू नहीं हो सका।

इसी तरह विकासखंड ग्राम पंचायत जलालुद्दीन नगर, मडना, सनेथू, राजेपुर, सरेठी, सरायरासी, अंजना, पाराखान, ऐमीआलापुर, तिहुरा, अस्थाई गोशाला का निर्माण हो रहा है। जिसमें 6 महीना पहले राजेपुर के गोशाला का उद्घाटन नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया था। लेकिन आज उसकी  हालत खराब है। कहने के लिए दो-चार जानवर हैं।

इस बाबत खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार अनुराग सिंह ने बताया कि 10 में से चार गोशालाओं का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है बाकी बचे गोशालाओं का निर्माण जल्द ही हो जाएगा और ग्राम पंचायत स्तर पर छुट्टा छोटा जानवरों को गोशालाओं में रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-CM योगी का गोंडा दौरा आज: विकास और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा, दो एएसपी, 10 सीओ और 25 इंस्पेक्टर संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

संबंधित समाचार