हरदोई: 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले ताऊ को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में पाक्सो कोर्ट में सोमवार को एक आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई। थाना सांडी क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले उक्त आरोपी ने वर्ष 28 जुलाई 2020 को अपने छोटे भाई की 3 वर्षी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की सुनवाई के बाद सोमवार को न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई है।

गौरतलब हो की घटना के बाद से आज तक बच्ची की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दुष्कर्म के दोषी ताऊ को फांसी की सजा  की खबर जिले में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोग  दुराचारी ताऊ ईश्वर पाल उर्फ ईशू को जी भरकर कोस रहे हैं। जिले के  लोग इस दुष्कर्म की सजा पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं : अमेरिका-ब्रिटेन का अपने नागरिकों से आह्वान, तुरंत लेबनान छोड़ें...इजरायल से बढ़ रहा है तनाव

संबंधित समाचार