Fatehpur News: गंगा में नहाते समय आया मिर्गी का दौरा...युवक की डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साथियों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था युवक

फतेहपुर, अमृत विचार। साथियों के साथ गंगा नदी में नहाने गया एक युवक पानी में डूब गया। काफी देर तक युवक नहीं दिखा तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के कसेरुवा गांव के रहने वाला मनोज कुमार पटेल का पुत्र अर्जित पटेल (23) परिवार के साथ हुसैनगंज थानाक्षेत्र के भिटौरा के ओमघाट गंगा नदी नहाने गया था। गंगा नदी में नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया और डूबकर मौत हो गई। 

श्रद्धालुओं की भीड़ के वजह से परिवार के लोगों ने जब काफी देर तक अर्जित को नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को गंगा नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

मृतक के पिता मनोज कुमार ने बताया कि गांव के साथियों के साथ सभी लोग नहाने गंगा नदी गए थे। हिमांशु को मिर्गी भी आती थी। जिस कारण पानी में नहाते समय मिर्गी आ जाने से डूब कर मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में पिता हाथ जोड़कर कर रहा निवेदन: युवक ने रेलिंग में बैठकर गंगा में कूदने का किया प्रयास, जांबाज सिपाही ने ऐसे बचाई जान, देखें- VIDEO

 

संबंधित समाचार