टैटू बन सकता है कैंसर का कारण, रिसर्च में हुआ चैकाने वाला खुलासा
लखनऊ, अमृत विचारः टैटू बनाने का शौख हर किसी पर चढ़ा हुआ है। कोई न कोई ऐसा मिल जाएगा जिसने अपने शरीर पर टैटू डिजाइन कराया होगा। क्या आपको पता है आपका यह शौख स्किन और बल्ड कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। हाल में हुई रिसर्च में काफी डरा देने वाले खुलासे किए हैं। जो शायद टैटू करनाने की चाह रखने वालों के लिए एक चेतावनी भी हो सकती है। स्वीडन के लुंड यूनिवर्सिटी में हुई रिसर्च के अनुसार टैटू कराने से ब्लड कैंसर का खतरा 21 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इसके अलावा टैटू बनवाने की वजह से स्किन कैंसर के लक्षणों का पता लगाना काफी मुश्किल हो सकता है. जानते हैं कि रिसर्च क्या कहती है।
ब्लड कैंसर का खतरा
लुंड यूनिवर्सिटी में हुई स्टडी में पाया गया कि टैटू कराने से ब्लड कैंसर, खासकर लिम्फोमा, का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। इस अध्ययन में 2007 से 2017 के बीच लिम्फोमा कैंसर से पीड़ित 20 से 60 साल के लोगों का डेटा इकट्ठा किया गया। जिसमें पाया गया कि जिन लोगों ने भी टैटू कराया था, उनमें लिम्फोमा का खतरा 21 प्रतिशत तक अधिक था। यह अध्ययन ईक्लिनिकल मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित भी किया है। यह रिसर्च टैटू की वजह से स्वास्थ्य पर लंबे समय तक पड़ने वाले प्रभावों को समझने में मदद करती है।
.png)
स्किन कैंसर का खतरा
रिसर्च में टैटू और स्किन कैंसर के बीच कोई सीधा संबंध तो नहीं पाया गया है, लेकिन शरीर में टैटू होने की वजह से स्किन कैंसर के लक्षण को पहचानने में मुश्किल हो सकती है। जैसे स्किन कैंसर की शुरुआती लक्षण धब्बे और घाव से होती है पर वह टैटू के नीचे छिप सकते हैं। ऐसे में बीमारी का सही समय पर पता न चल पाना समस्या बढ़ सकती है। अगर टैटू के आसपास के हिस्से में कोई असामान्य लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत उसकी जांच करवाएं। टैटू करवाने से पहले और बाद में सावधानी रखनी काफी जरूरी है। जिससे आगे चलकर किसी भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सकता है।
टैटू इंक में हानिकारक बैक्टीरिया
एएसएम जर्नल्स में जुलाई 2024 में प्रकाशित इस रिसर्च में अमेरिका में आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले टैटू इंक पर भी बात की गई है। अध्ययन में अमेरिका के 75 टैटू और स्थायी मेकअप इंक के नमूनों का परीक्षण किया गया था। इन नमूनों में 26 में संक्रमणकारी बैक्टीरिया पाया गया। जिसमें दो प्रमुख बैक्टीरिया हैं।
स्टाफीलोकॉक्स एपीडर्मडाइस (Staphylococcus epidermidis): यह बैक्टीरिया स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों को पैदा कर सकता है।
कटिबैक्टीरियम एक्ने (Cutibacterium acnes): यह बैक्टीरिया एक्ने या कहे कि मुहांसों की वजह से होता है, जो स्किन पर दर्दनाक और सूजनयुक्त धब्बे बना सकता है।
इस रिसर्च में साफ तैर पर टैटू की वजह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के बारे में बताया है और साफ रिया है कि टैटू इंक से हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं। जो शरीर में संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसलिए टैटू की चाह रखने वाले टैटू प्रेमी टैटू कराने से पहले और बाद में साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखें। अगर टैटू बनवाने के बाद स्किन पर कोई असामान्य लक्षण दिखाई दें जैसे कि सूजन, या दर्द, लालिमा आदि तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। किसी टैटू आर्टिस्ट से टैटू बनवाने से पहले स्वच्छता का पूर्ण ध्यान रखें।
यह भी पढ़ेः बैंक में करना चाहते हैं जॉब, मिलेगी 60 हजार तक सैलरी
Disclaimer: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
