रायबरेली : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, किशोर की मौत
सोमवार शाम शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पाराखुर्द की घटना
शिवगढ़, रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के पाराखुर्द मस्जिद के पास पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। फैक्ट्री में हुए विस्फोट की आवाज पड़ोस के गांवों तक पहुंची गई। जिससे, ग्रामीण दहशत में आ गए। विस्फोट वाले स्थान पर करीब दो घंटे तक आग जलती रही। हालांकि, कड़ी मशक्कत कर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
सोमवार की शाम करीब सात बजे पाराखुर्द मस्जिद के पास कई वर्षों से पुरासी निवासी जाहिद की पटाखा फैक्ट्री है। वह दीपावली के अलावा शादी विवाह में फैक्ट्री में पटाखा तैयार कर उन्हें बेचने का काम करत है। जाहिद के पिता अशरफ अली यहीं पास में रहते हैं। जाहिद अली का साला नूरान अशरफ अली को खाना देने आया था। तभी अचानक विस्फोट हो गया, जिसमें नूरान की मौत हो गई। वही गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मृतक नूरान अपने जीजा के पास कई वर्षों से रह रहा था।
साथ में मिलकर पटाखा भी बनाता था। पटाखा बनाते समय धमाका हुआ, जिसमें नूरान की मौत हो गई है। धमाका होने के बाद जिस फैक्ट्री में पटाखा बनाया जाता था वह कोठारी मलबे में तब्दील हो गई है। जैसे ही धमाका हुआ, वैसे भारी संख्या में गांव आस पास के लोग पहुंच गए। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से क्षेत्र में हडकम्प मच गया है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि विस्फोट में एक किशोर की मौत हुई है। जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पीएम आवास में धांधली : आवास दिलाने के नाम पर पूर्व सभासद ने बुजुर्ग दम्पत्ति से की धोखाधड़ी
