बरेली : नशीली दवा खिलाकर पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र में एक महिला ने पति पर नशीली दवा खिलाकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जिस्मफरोशी करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर कमरे में बंद कर मारपीट की। इससे उसका डेढ़ माह का गर्भ गिर गया। थाना सीबीगंज पुलिस ने पति, सास और नंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

किला क्षेत्र निवासी महिला का निकाह छह महीने पहले सीबीगंज के एक गांव के निवासी युवक से हुआ था। रिश्ता तय होने से पहले लड़के वालों ने मुंबई में कपड़े का व्यापार बताया था। महिला के पिता ने निकाह में कार और 15 लाख रुपये नकद दिये थे। इसके बावजूद दहेज के लिए उसे परेशान किया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति के कई लड़कियों से अवैध संबंध हैं। उसका पति रात को उसे दवा के धोखे में नशीली गोलियां खिलाता था और फिर बेहोश होने पर उसकी अश्लील वीडियो बनाता था।

संबंधित समाचार