Bangladesh Violence: राहुल गांधी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर जताई चिंता, कहा- सरकार को देंगे हर तरह का समर्थन
नई दिल्ली, अमृत विचार। कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि बंगलादेश में शांति बहाली को लेकर वह सरकार को हर तरह से अपना समर्थन देंगे। साथ ही राहुल गांधी ने बंगलादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि उनकी संपत्तियों पर हमलों की बात सामने आ रही है।
.png)
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने बंगलादेश के मुद्दे पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार से विदेश नीति पर भी सवाल पूछा लेकिन कहा कि बंगलादेश में जारी संकट को रोकने के लिए वह सरकार को समर्थन देंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति और खासकर बंगलादेश की घटनाओं के लेकर सवाल किए, लेकिन कहा कि राष्ट्रहित में जो भी कदम उठाए जाएंगे उनका वह समर्थन करेंगे।
उन्होंने बंगलादेश में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी चिंता जताई और कहा कि वहां अल्पसंख्यकों की स्थिति एक महत्वपूर्ण चिंता बनी हुई है, उनकी संपत्तियों पर हमलों की रिपोर्ट हैं।
यह भी पढ़ेः शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद हिंसा में 100 और लोगों की मौत, ढाका के लिए उड़ानें भी रद्द
