अयोध्या: डेंगू से वकील की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। जनपद में कोरोना का खतरा अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब डेंगू ने भी अपनी दस्तक दे दी है। जिले में डेंगू के मामले भी लगातार सामने आने लगे हैं। वहीं डेंगू के कारण जिला अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता की मौत हो गयी। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही …

अयोध्या,अमृत विचार। जनपद में कोरोना का खतरा अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब डेंगू ने भी अपनी दस्तक दे दी है। जिले में डेंगू के मामले भी लगातार सामने आने लगे हैं। वहीं डेंगू के कारण जिला अस्पताल में भर्ती अधिवक्ता की मौत हो गयी। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुये जमकर हंगामा काटा। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे अस्पताल को छावनी के तब्दील कर दिया।

जिला अस्पताल में डेंगू की चपेट में आने के कारण एक अधिवक्ता शेष नारायण सिंह को भर्ती कराया गया, लेकिन सुबह होते-होते अधिवक्ता की मौत हो गयी। इसके बाद अधिवक्ता के परिजनों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुये जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि अगर डाक्टर सही तरीके से इलाज करते हो उनकी जान बच सकती थी। सूत्रों की माने तो जिला अस्पताल में डेंगू के तीन और मरीज भर्ती हैं।

वहीं इस मामले में एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने कहा कि मृतक अधिवक्ता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। जांच के आधार पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार