लखनऊ: अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का कराया गया सुरक्षित गर्भपात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

- क्वीनमेरी में भर्ती पीड़िता की हालत स्थिर, विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा इलाज

लखनऊ, अमृत विचार: केजीएमयू के स्त्री व प्रसूति रोग विभाग क्वीनमेरी में भर्ती अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी का मंगलवार को सुरक्षित गर्भपात करा दिया गया। हालांकि, संस्थान प्रशासन ने गर्भपात संबंधित अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पीड़िता की हालत स्थिर बनी हुई है।

अयोध्या से स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को कड़ी सुरक्षा के साथ सोमवार को क्वीनमेरी में भर्ती कराया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की सभी जांचे करने के बाद डॉक्टरों ने मंगलवार को उसका गर्भपात करने का निर्णय लिया। किशोरी की स्थिति सामान्य है वह डॉक्टरों की निगरानी में है, अभी एक सप्ताह भर्ती रखे जाने की जानकारी हैं।

वहीं डीएनए जांच के लिए भी सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद किशोरी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने गर्भपात संबंधित जानकारी देने से इनकार करते हुए बताया कि किशोरी की स्थिति स्थिर है। केजीएमयू अपने सभी रोगियों की गोपनीयता का सम्मान करता है। इस संबंध में केजीएमयू का यही अधिकारिक कथन है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: एयरपोर्ट से लता चौक तक शाम साढ़े छह बजे तक चलेंगी ई-बसें 

संबंधित समाचार