बरेली: पति-पत्नी में करवाचौथ पर हुआ झगड़ा तीज पर सुलझा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

परिवार परामर्श केंद्र पर 10 मामलों की सुनवाई हुई

बरेली, अमृत विचार: परिवार परामर्श केंद्र पर बुधवार को 10 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें चार मामलों में एक ही पक्ष पहुंचा और पांच मामलों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे। एक मामले में करवाचौथ पर पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा तीज के दिन सुलझ गया।

थाना बारादरी क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक की शादी दो साल पहले क्षेत्र की ही रहने वाली 22 वर्षीय युवती से हुई थी। युवक की एक बहन मानसिक रूप से अक्षम है, जिससे पत्नी के लिए घर के काम के साथ उसे संभालना मुश्किल था। वहीं पति का भी ध्यान न होने से पत्नी नाराज होकर मायके आ गयी। दोनों के बीच पिछले वर्ष करवाचौथ के दिन झगड़ा हुआ था। युवक अभी पढ़ाई कर रहा है। वहीं पत्नी की शिकायत थी कि वह अपने घर वालों का ही ध्यान रखता है। पति का कहना था कि पत्नी छोटे विवादों को बड़ा कर देती है। एक तारीख पर काउंसलर ने दोनों को समझाया। बुधवार को दूसरी तारीख में दोनों समझौते को तैयार हो गए।

संबंधित समाचार