बरेली : रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश संबंधी शेड्यूल किया जारी, आज से जमा होंगे दस्तावेज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

एमबीए में 13 व 14 को होंगे प्रवेश

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परिसर में संचालित एमबीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्रों को 8 अगस्त से विभाग में प्रवेश संबंधी दस्तावेज जमा करने होंगे। इसके बाद 13 व 14 को मेरिट के हिसाब से प्रवेश लिए जाएंगे।

एमबीए (डुअल स्पेशलाइजेशन), एमएबी मार्केटिंग, एमबीए एक्जक्यूटिव में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को निर्धारित तिथियों में विभाग में दस्तावेज जमा करने होंगे। जानकारी के मुताबिक एमबीए में प्रवेश के लिए सीयूटी पीजी-2024 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 8 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 4 बजे तक और राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 9 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 4 बजे तक दस्तावेज जमा करने होंगे। इन इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने किसी भी प्रवेश परीक्षा में आवेदन नहीं किया है, उन्हें एमबीए डुअल स्पेशलाइजेशन में प्रवेश के लिए 8 और 9 अगस्त को, एमबीए मार्केटिंग में प्रवेश के लिए 9 और 10 अगस्त को और एमएबी एक्जक्यूटिव में प्रवेश के लिए 10 और 11 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक दस्तावेज जमा करने होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने कोई प्रवेश परीक्षा नहीं दी है, उनकी जीडी और पीआई होगी। सभी प्रवेश 12 अगस्त को जारी मेरिट के आधार पर होंगे। मेरिट में शामिल छात्रों को 13 और 14 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 4:30 बजे तक प्रवेश लेकर शुल्क जमा करना होगा।

संबंधित समाचार