GAIL में 391 पदों पर निकाली वैकेंसी, 40 साल तक के कैंडिडेट्स करें अप्लाई
लखनऊ, अमृत विचारः गेल इंडिया लिमिटेड ने नॉन-एग्जीक्यूटिव के 391 पदों पर नौकरी निकाली हैं। योग्य कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें केमिकल, सिविल, मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रिकल, बॉयल ऑपरेशंस और बाकी डिस्प्लीन के लिए भर्ती की जाएंगी। इन पदों के योग्याता क्या है और कैसे आवेदन करके नौकरी पा सकते हैं। इस बारे में जनना चाहते हैं तो यह डिटेल जरूर पढ़ लें।
करें अप्लाई
गेल इंडिया लिमिटेड के नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त 2024 से आवेदन शुरू हुए हैं। आज से लेकर 7 सितंबर 2024 तक आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। अगर कोई भी कैंडिडेट एग्जाम क्वालिफाइ कर लेता है तो ऑल ओवर इंडिया कहीं भी उसे पोस्टिंग मिलेगी।
कितने पदों होगी भर्ती
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में कुल 391 नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी। यह वैकेंसी विभिन्न डिस्प्लीन के लिए हैं जैसे कि केमिकल, सिविल, इंस्ट्रूमेंटेशन, लैबोरेट्री, फायर, बॉयलर ऑपरेशंस, टेलीकॉम/टेलिमेटरी, ऑफिशियल लैंग्वेज, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, फाइनेंस एंड अकाउंट्स और बिजनेस असिस्टेंट।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है। इस पदों के लिए आवेदक को संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीई या बीटेक यानी ग्रेजुएशन किए होने चाहिए। तभी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए 21 से 40 साल तक के तय आवेदक ही अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे होगा सेलेक्शन
इन पदों पर सेलेक्शन अलग-अलग राउंड के माध्यम से होगा। सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी की सीबीटी होगा। इसके बाद पद के मुताबिक स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट या ट्रांसलेशन टेस्ट लिया जा सकता है। इन सभी चरणों को क्वालिफाई करने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन लिया जाएगा। कैंडिडेट का सेलेक्शन ही अंतिम चरण होगा।
कैसे करना है अप्लाई
गेल के सभी पदों पर पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए कैंडिडेट्स को गेल की ऑफिशियल वेबसाइट gailonline.com पर जा कर अप्लाई कर सकते हैं। यआप वहां नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है, इसलिए अपडेट के लिए वेबसाइट को देखते रहें।
शॉर्ट नोटिस में मिली जानकारी
गेल के अपनी वैकेंट पदों के लिए अभी सिर्फ शॉर्ट नोटिस ही रिलीज की है। जिसके आधार पर यह जानकारी दी गई है। आज लिंक खुलने के साथ ही डिटेल्ड नोटिस भी रिलीज होंगी। जिससे कैंडिडेट्स किसी भी फील्ड का अपडेट ले सकेंगे।
यह भी पढ़ेः MP Apex Bank Recruitment 2024: ये नौकरी देगी हर महीने 1.5 लाख सैलरी, जल्द करें आवेदन
