लखीमपुर खीरी : लापता छात्रा का शव तालाब में तैरता मिला, परिवार में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फरधान क्षेत्र के गांव रौसा में रात दो बजे से लापता कक्षा 11 की छात्रा का शव तालाब में तैरता मिला। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

थाना क्षेत्र के गांव रौसा निवासी श्रीपाल ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कामिनी देवी कक्षा 11 की छात्रा थीं। वह मंगलवार की रात करीब दो बजे अचानक घर से कहीं चली गईं। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो दोपहर बाद पुलिस को छात्रा के गायब होने की सूचना दी। शाम करीब सात बजे गांव रौसा के निकट एक तालाब में उसकी बेटी का शव उतराता देखा गया। सूचना पाकर परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा शव उनकी बेटी कामिनी देवी का था। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि छात्रा परिवार वालों से किसी बात पर नाराज होकर रात में घपस से चली गई थी।

संबंधित समाचार