कासगंज : शिक्षा की अलख जगाने को गांव-गांव सड़के नाप रहे गांधी...

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पटियाली,कासगंज/ अमृत विचार। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने का अनोखा तरीका इजाद किया है। पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव- गांव जाकर वह शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। हाथ में लिखी तख्ती को लेकर ग्रामीणों को जागरुक कर रहे हैं, कि आधी रोटी खाओ बच्चों को जरुर पढ़ाओ।  ग्रामीण जागरुक होकर अपने अपने बच्चे स्कूल जरुर भेजे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी कभी टूटी सड़को को ठीक कराने के लिए जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हैं, तो कभी जनता की मूल भूत सुविधाओ को लेकर आगे आते हैं। इस बार वह हाथ में लिखी तख्ती लेकर साइकिल से गांव गांव पहुंच रहे हैं। जगह-जगह रोककर ग्रामीणों को तख्ती के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं, कि आधी रोटी खाओ बच्चों को जरुर पढाओ। वह हर दिन सात से आठ गांव का दौरा कर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरुक कर रहे हैं। उनका कहना है कि नौनिहाल देश का भविष्य हैं। पढाई सबका अधिकार है। शिक्षा से बच्चे का भविष्य सुधरता है। सभी ग्रामीण व क्षेत्र के अभिभावक अपने-अपने बच्चों को जरुर स्कूल भेजें।

संबंधित समाचार