ऑनर किलिंग : हिंदू लड़के से शादी करने की जिद में भाई ने बीच सड़क पर बहन की गला दबाकर कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ डेस्क।  मेरठ जनपद से एक ऑनर किलिंग की घटना सामने आई हैं। जहां, एक शख्स ने बीच सड़क पर सगी बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस हत्याकांड की वजह थी कि हत्यारोपी की बहन का एक हिंदू लड़के से प्रेम-प्रसंग चल रहता था। वह उससे शादी कराना चाहती थी। उसकी जिद उसकी मौत की वजह बन गई। हालांकि, इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफतौर पर यह देखा जा सकता है कि एक युवक लड़की का गला दबाकर मार रहा है, जबकि भीड़ में खड़े लोग तमाश देख रहे है, कोई भी किशोरी को बचाने के लिए आगे नहीं आया। हालांकि, किशोरी की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

दरअसल, इंचौली क्षेत्र के नंगला शेखू निवासी अमीशा (16) का सरूरपुर के रहने वाले मोहित से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब तीन माह पूर्व वह प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किशोरी की लोकेशन ट्रेस कर उसे बरामद किया था। इसके बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने परिजनों को बताया था कि लड़की उन्हें उसके प्रेमी के साथ से मिली है, चूंकि लड़की नाबालिग थी लिहाजा पुलिस ने उसे परिवार के हवाले कर प्रेमी को जेल भेज दिया था।

कुछ दिन पूर्व प्रेमी जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद दोनों फिर से बातचीत कराने लगे थे, बुधवार सुबह अमीशा प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी, तभी भाई हसीन ने उसे देख लिया। इसके बाद भाई बहन को सड़क पर पीटने लगा। इसके बाद बहन को सड़क पर गिराकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि बहन हिंदू लड़के से प्रेम करती थी। वह उससे शादी करने की जिद में अड़ी थी। गुस्से में आकर उसने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को इंचौली पुलिस ने अमीशा हत्याकांड का पर्दाफाश कर हत्यारोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- पड़ोसी की हिमाकत : घर में घुसकर महिला को बालों से खींच कपड़े फाड़े, पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

संबंधित समाचार