रामपुर : खेत में खाद डाल रहे मजदूर को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलक, अमृत  विचार। खेत में काम करते समय मजदूर को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से घर में कोहराम मच गया है।

क्षेत्र के कजियापुरा गांव निवासी 38 वर्षीय श्याम बाबू गुरुवार की शाम करीब पांच बजे खेत में खाद डालने गया था। खेत में खाद बिखेरते समय जहरीले सांप ने उसके पैर में डस लिया। पैर में मामूली सा दर्द महसूस होने के उसने पैर पर ध्यान नहीं दिया और वह खेत मे खाद डालकर घर वापस आ गया। घर पहुंचने पर उसने घर वालों को बताया कि उसे नशा हो रहा है। शायद किसी ने उसे काट लिया है। वह चारपाई पर लेट गया। कुछ समय बाद वह बेहोश हो गया। बेहोश होता देख परिजन घबरा गए। 

लोगों के बताए अनुसार, परिजन उसे बेहोशी की हालत में रामपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू कर दिया। जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। जिस कारण दवाई ने कोई असर नहीं दिखाया और इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी,तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।

ये भी पढ़ें : रामपुर : आजम खां को कोर्ट से राहत, यतीमखाने के 12 मामलों में एक साथ होगी सुनवाई

संबंधित समाचार