अयोध्या: तिरंगा ध्वज देश की शान, इसे घर घर तक पहुंचाएं- विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरा बाजार/अयोध्या, अमृत विचार। घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विकासखंड पूरा बाजार कार्यालय सभागार में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बैठक कर घर-घर तिरंगा पहुंचाने का प्रारूप तय किया।  

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि तिरंगा ध्वज देश की शान है। आगामी 15 अगस्त को प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराकर समूचे विश्व को एकता का संदेश देना है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि जिन वीर सपूतों ने तिरंगे की आन में अपना बलिदान दिया उनकी स्मृति में घर-घर तिरंगा लहरा कर उनके उद्देश्य को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: नौनिहालों से स्कूल में कराया गया दवा का छिड़काव, बाल अधिकार कानून की उड़ी धज्जियां

संबंधित समाचार