प्रतापगढ़: पुलिस कस्टडी से छूटकर कुएं में कूद गया गबन का आरोपी और फिर...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवक की गिरफ्तारी कर पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी हरियाणा पुलिस 

पट्टी/प्रतापगढ़, अमृत विचार। कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में पुलिस अभिरक्षा से छूटकर गबन का आरोपी घर के सामने स्थित कुएं में कूद गया। यह देख पुलिसकर्मी हैरान हो गए। आनन-फानन में उसे कुएं से बाहर निकाल कर बेहोशी की हालत में पुलिस अस्पताल ले गई।

कंधई थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी राजकुमार मौर्य पुत्र चंद्रशेखर मौर्य हरियाणा में एक कम्पनी में नौकरी कर रहा था। कंपनी के कर्मचारियों का आरोप है कि उसने 80 से 85 लाख रुपये का गबन किया गया है। इस मामले में राजकुमार मौर्य के खिलाफ हरियाणा में गुरुग्राम जिले के उद्योग विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे के सिलसिले में हरियाणा पुलिस ने राजकुमार मौर्य को प्रयागराज से गिरफ्तार किया। 

शुक्रवार को पूछताछ के लिए उसे लेकर उसके घर पहुंची। हरियाणा पुलिस से पूछताछ के दौरान राजकुमार घर के सामने कुएं में कूद गया। इससे हरियाणा से आई पुलिस हैरान हो गई और परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची कंधई पुलिस ने आरोपी युवक को कुएं से बाहर निकला। वह बेहोश हो चुका था। आरोपी के घर वाले चिल्ला रहे थे कि घर पर अभी कोई पुरुष सदस्य नहीं है। उनको आ जाने दीजिए तब राकेश को ले जाइए। 

पुलिस बेहोशी की हालत में राकेश को कस्टडी में लेकर उपचार के लिए अस्पताल ले गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ पट्टी आनन्द कुमार राय ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से छूटकर कुएं में कूदने पर आरोपी के खिलाफ कंधई थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जमीन के कागजात देखने घर आई थी पुलिस
तीन दिन पहले प्रयागराज से हरियाणा पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया कि घर पर जमीन खरीदने में सारे पैसे खर्च हो गए। जमीन के कागजात देखने के लिए पुलिस उसे लेकर गांव पहुंची थी। इसी दौरान मौका पाकर व कुएं में कूद गया।

ये भी पढ़ें- प्रतापगढ़: कांटे की टक्कर में दो मतों से प्रधान निर्वाचित हुईं रोशनी, समर्थकों में खुशी का लहर

संबंधित समाचार