मुरादाबाद: शादी का झांसा देकर युवती संग किया दुष्कर्म, प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नाटकीय ढंग से मंगली बताकर शादी से किया इनकार

मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने नाटकीय ढंग से खुद को मंगली बताकर विवाह से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जान पहचान अमरोहा के रहने वाले महेंद्र सैनी (22) से थी। महेंद्र युवती के पड़ोस में ही किराये के मकान में रह रहा था। इस बीच दोनों में दोस्ती हो गई। फिर दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। 3 अप्रैल को युवक उसे सुनसान जगह ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया। इसके बाद युवक खुद को मंगली होने का नाटक करने लगा। फिर शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने इसकी जानकारी युवक के घर वालों को दी। प्रेमी के परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार दिया। कोतवाली सीओ सुनीता दहिया के आदेश पर प्रेमी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर है।

पहले दुष्कर्म फिर कराया गर्भपात

कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने भी दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि थाना क्षेत्र के अजय ने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ 17 अप्रैल को दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अजय समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Paris Olympic 2024 : नीरज चोपड़ा ने कहा- ओलंपिक के कारण सर्जरी टाल रहा था लेकिन अब फैसला लेना होगा

संबंधित समाचार