Fatehpur Crime: पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली...गिरफ्तार, चेन लूट के मामले में चल रहा था फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

फतेहपुर, अमृत विचार। सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज बस स्टॉप के पास एक माह पूर्व महिला के साथ हुई चेन लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर लुटेरे हिस्ट्रीशीटर को शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। लुटेरा पुलिस फायरिंग में घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हथगाम निवासी रितिक उर्फ सुमित उर्फ लोलू कंजड़ को पुलिस ने शुक्रवार देर रात सुवरवाड़ा डीघवारा के पास घेर लिया। बाइक सवार बदमाश ने घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल बदमाश को हथगाम सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाश के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। बिंदकी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। लूट के मामले में वांछित चल रहा था। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अवनीश दीक्षित के कलमबंद बयान की याचिका खारिज, इस दिन होगी रिमांड पर सुनवाई...

संबंधित समाचार