Kanpur: शिक्षक भर्ती घोटाले का आरोपी क्लर्क फरार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज, पुलिस टीमें नजदीकियों के यहां पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शिक्षक भर्ती घोटाले का आरोपी डीआईओएस दफ्तर में तैनात क्लर्क सुनील बाबू कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद फरार है। कर्नलगंज थाना पुलिस उसके घर और नजदीकियों के यहां दबिश देकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी डीआईओएस मुन्नीलाल की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली है।

कार्यवाहक एडीसीपी सेंट्रल कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से 9 शिक्षकों की नियुक्ति अलग-अलग इंटर कॉलेजों में किए जाने के मामले की जांच में सामने आया था कि एक सिंडीकेट ने निदेशालय की मिलती-जुलती फर्जी ई-मेल आईडी से कानपुर डीआईओएस को ई-मेल भेजी थी। पुलिस इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

डीआईओएस सेकेंड मुन्नीलाल और उनका क्लर्क सुनील बाबू फर्जी शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोपी हैं। दोनों ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने मुन्नीलाल की अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली थी, लेकिन क्लर्क सुनील बाबू की खारिज कर दी है। सुनील बाबू पर ऑनलाइन घूस लेने के साक्ष्य हैं, जिसकी जांच की जा रही है। एडीसीपी ने बताया कि सुनील बाबू को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में 70 वर्षीय मौलाना ने आठ वर्षीय किशोरी के साथ किया रेप का प्रयास...टॉफी चॉकलेट का दिया लालच, कमरे में ले जाकर उतारे कपड़े

संबंधित समाचार