Etawah: मालगाड़ी की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत...डेढ़ माह पूर्व छुट्टी पर आए थे घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में ट्रेन की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान की मौत

इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली ग्रामीण क्षेत्र अन्तर्गत गुजरे दिल्ली हावड़ा मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर ग्राम भैंसाई रेलवे क्रासिंग के निकट खंबा के मध्य ग्राम पालीखुर्द निवासी सीआरपीएफ जवान जबर सिंह 35 वर्ष पुत्र ग्रीजेश सिंह की मालगाड़ी की चपेट में आए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

मृतक सीआरपीएफ जवान के बड़े भाई विजय सिंह उर्फ मुकेश कुमार ने बताया की जबर अपनी ड्यूटी से पिछले डेढ़ माह पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार की शाम खेतों पर फसल देखने जा रहे थे। इसी बीच हादसा होने से उनकी मौत हो गई। 

मृतक के पत्नी विनीता, एक 10 वर्षीय बेटी कु०दीपांशी, 8 वर्षीय बेटा जितेंद्र कुमार व मात्र चार दिन की दूसरी नवजात बेटी है। पत्नी अभी अपनी नवजात बेटी के साथ भरथना के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती है। घटना के खबर से मृतक सीआरपीएफ जवान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें- Avanish Dixit: कानपुर के बाद अब औरैया, कानपुर देहात की संपत्तियों की जांच के लिए पहुंची पुलिस...अवनीश का एक करीबी पुलिस की रडार पर

संबंधित समाचार