लखनऊ: छठ पूजा स्थल पर नहीं हुई बोरिंग, कर दिया भुगतान, नगर आयुक्त से पार्षद ने की शिकायत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कानपुर रोड स्थित सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की पार्षद गीता देवी ने नगर आयुक्त से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि छठ पूजा स्थल पर साल 2023- 24 में कोई बोरिंग नहीं कराई गई है। उसके बावजूद फाइलों में फर्म को एक लाख से अधिक का भुगतान कर दिया गया है। उनके द्वारा की गई शिकायत सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। 

बताया जा रहा है कि छठ पूजा स्थल (स्कूटर इंडिया चौराहा) पर कोई भी बोरिंग साल 2023 - 24 में नहीं हुई बल्कि इससे पहले यहां पर बोरिंग हुई थी। जो आज भी मौजूद है, लेकिन फाइलों में बोरिंग साल 2024 में कराई गई है और उसका भुगतान भी कर दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर वायरल संदेश में लिखा है कि छठ पूजा स्थल( स्कूटर इंडिया चौराहा ) पर 2023 मे कोई बोरिंग नही हुई और फ़ाइलों में फर्म को 100000 से ऊपर का भुगतान कर दिया गया। घोटाले पर घोटाला हो रहा है। मेरी तरफ से इसकी जानकारी बार-बार दी जा रही है। इसकी जांच करना जरूरी है। यह संदेश गीता देवी,पार्षद, सरोजनी नगर प्रथम व पूर्व क्षेत्रीय मंत्री, महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी, की तरफ से लिखा गया है। पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया है कि नगर आयुक्त यदि पूरे मामले की जांच कराते हैं। तो इसके साथ ही कई और घोटाले भी सामने आ जाएंगे।

ये भी पढे़ं : बेइंतहा खूबसूरती बन गई लुआना अलोंसो की दुश्मन! स्विमर पर लगा खिलाड़ियों को भटकाने का आरोप...देखें PHOTOS

संबंधित समाचार