बदायूं: ट्रेन से कटकर भक्ति में लीन युवक की मौत... गंगा जल लेने जा रहा था कछला

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

भागीरथी घाट ट्रेन से जल्दी जाने के लिए हाल्ट पर गया था युवक

विजय नगला/बदायूं, अमृत विचार। गंगा जल लेने के लिए कछला जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

जिला बरेली के थाना भमौरा क्षेत्र के गांव बागरनुपर निवासी ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गंगा जल लेने के लिए कछला स्थित भागीरथी घाट जा रहे थे। गांव निवासी मुनेंद्र उर्फ नन्हू (20) पुत्र रामवीर भी ग्रामीणों के साथ कछला जाने के लिए निकले थे। मुनेंद्र ने सोचा कि वह ट्रेन से गंगा घाट पर जल्दी पहुंच जाएंगे। वह थाना बिनावर क्षेत्र के गांव करतोली हाल्ट पर पहुंचे। जहां वह कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए। मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बिनावर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां परिजनों ने बताया कि वह मानसिक मंदित था। बिनावर के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।

संबंधित समाचार