रंजिश के चलते की थी छप्परनुमा होटल में हत्या: अशोक के सिर पर लकड़ी के बैट से किए थे कई वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/ बाराबंकी, अमृत विचार। स्वाॅट और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक सप्ताह पूर्व देवा क्षेत्र के मामा नहर पुल स्थित एक होटल में लेटे अशोक निवासी मामापुर की हत्या करने वाले हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त करने वाला लकड़ी का बोटा भी बरामद किया है।

पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी सीएन सिन्हा ने बताया कि बीते 5 अगस्त को थाना देवा क्षेत्रान्तर्गत मामा नहर पुल के पास स्थित एक होटल में सो रहे अशोक यादव निवासी ग्राम मामापुर थाना देवा की हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर थाना देवा में भानू यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी उपरोक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के लिए क्षेत्राधिकारी नगर जगतराम कनौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

इसी क्रम मे सोमवार को स्वाॅट, सर्विलांस व थाना देवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हत्याभियुक्त भानू यादव पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम मामापुर थाना देवा को बस स्टैण्ड देवा के पास से गिरफ्तार किया गया और अभियुक्त की निशानदेही पर आलाकत्ल 1 अदद लकड़ी का बोटा बरामद किया गया। पूछतांछ में पता चला कि हत्याभियुक्त भानू यादव पूर्व में दुराचार के बाद हत्या के मामले में जेल जा चुका था। इसी बात को लेकर मृतक अशोक, भानू को आए दिन ताना मारता था। जिस कारण वह अशोक से रंजिश रखने लगा और बीते 4 अगस्त की रात भानू मामापुर नहर पुलिया के पास कन्धई लाल के होटल पर आया था। तो देखा कि अशोक होटल की बेंच पर लेटा है। तभी मौका पाकर लकड़ी के बोटा से अशोक के सिर पर कई बार हमला करके अशोक की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-  IAS Transfer: यूपी में शीर्ष आईएएस अफसरों के तबादले, नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव बने एम देवराज

संबंधित समाचार