लखीमपुर खीरी: VIDEO...हाथियों की ये शाही दावत देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश !

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

हाथियों ने उड़ाई शाही दावत, जमकर खाया गन्ना, सेब, कद्दू

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। दुधवा टाइगर रिजर्व में विश्व हाथी दिवस पर दुधवा के पालतू हाथियों को सजाया गया। हाथियों की मैराथन दौड़ कराई गई। बाद में हाथियों को शाही दावत दी गई जिसमें गन्ने, केले, सेब, पपीता, कद्दू आदि फल खिलाए गए।


अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग ,पलिया की सलूकापुर रेंज में विश्व हाथी दिवस धूमधाम से मनाया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक डॉ. रंगा राजू टी., प्रशिक्षु आईएफएस अपूर्व दीक्षित, वन्य जीव प्रतिपालक दुधवा महावीर सिंह आदि ने महावतों व चारा कटरों के जरिए मनमोहक अंदाज में सजाए गए हाथियों को केला, सेब, अमरूद, नाशपाती आदि फलों के अलावा मिष्ठान व गन्ना आदि खिलाकर उन्हें दुलार कर सहलाया।

इस मौके पर कई महावतों व चारा कटरों ने हाथियों के साथ वक्त बिताने के दौरान रोचक किस्सों को भी सुनाया। इस अवसर पर क्षेत्रीय रेंज ऑफिसर दक्षिण सोनारीपुर समेत वरिष्ठ परियोजना अधिकारी विश्व प्रकृति निधि रोहित रवि एवं अनेक वनकर्मी व हाथियों के सभी महावत, चारा कटर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार