पिपरिया सड़क में लूटपाट की गाज चौकी इंचार्ज पर गिरी, हुए निलंबित
दंपती को बंधक बनाकर तीन बदमाशों ने दिया था लूटपाट की घटना को अंजाम, सीओ सिटी,रोजा इंस्पेक्टर, एसओजी टीम ने फिर गांव पहुंचकर जुटाई जानकारी
19 जुलाई को आरसी मिशन क्षेत्र में लूट की घटना से भी जोड़ा जा रहा कनेक्शन
रोजा/ शाहजहांपुर, अमृत विचार: पिपरिया सड़क में शनिवार रात दंपती को बंधक बनाकर हुई लूटपाट की घटना के बाद हथौड़ा चौकी इंचार्ज चमन सिंह को निलंबित कर दिया गया। उन यह कार्रवाई इससे पहले भी कई मामलों में की गई लापरवाही को देखते हुए की गई है। वहीं घटना का खुलासा करने में जुटी पुलिस ने चार और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि दो लोग घटना के दूसरे दिन ही पकड़े गए थे। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
सोमवार को सीओ सिटी सौम्या पांडेय, रोजा इंस्पेक्टर राजीव कुमार व एसओजी टीम के साथ गांव पहुंची और मामले की जानकारी कर घटना के खुलासे का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। पिपरिया सड़क में तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम देते हुए भूपेंद्र यादव के घर से पांच हजार रुपये की नगदी और पूजा और उसकी सास गीता के जेवरों में सोने के दो हार, पांच जोड़ी पायलें, एक बेसर, एक मांग वेदी, दो जोड़ी झाले, एक जोड़ी झुमकी, एक सोने की अंगूठी, एक हाथफूल लेकर चले गए थे। एसपी अशोक कुमार मीणा भी मौका मुआयना किया था। घटना का खुलासा करने में जुटी पुलिस ने चार और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सोमवार को सीओ सिटी सौम्या पांडेय, रोजा इंस्पेक्टर राजीव कुमार व एसओजी टीम के साथ गांव पहुंची और मामले की जानकारी कर घटना के खुलासे का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। पुलिस पिपरिया सड़क में हुई लूटपाट की घटना को 19 जुलाई को रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी मुर्गी दाना व्यापारी मोहम्मद लईक अहमद के यहां हुई लूटपाट की घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों स्थानों पर घटना को अंजाम देने वाला एक ही गिरोह हो सकता है। क्योंकि लईक के घर भी बदमाश रात में मकान की छत से जीने से घुसे थे।
बदमाशों ने व्यापारी के परिवार को एक कमरे में कर दिया था और अलमारी की चाबी न देने पर उसके सात साल के बेटे सलमान पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी थी। बदमाश यहां से एक लाख 70 हजार रुपये और आठ लाख रुपये के जेवर लूट ले गए थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कार्य में शिथिलता और लापरवाही की वजह से हथौड़ा चौकी इंचार्ज चमन सिंह पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। लूटपाट की घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगी हुई हैं।
यह भी पढ़ें- पिता के चालीसवें में लाउडस्पीकर लगा रहे बेटे की करंट से मौत
