बहराइच में चोरों का तांडव: पांच दुकानों का ताल तोड़कर लाखों का माल किया पार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फखरपुर/बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ-बहराइच मार्ग के निकट बसे मरौचा बाजार पर सोमवार रात को चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। सराफा की दो दुकान समेत पांच दुकानों से करीब 9 लाख रुपए से अधिक के माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके की जांच की है।

फखरपुर थाना क्षेत्र का मरौचा बाजार लखनऊ- बहराइच मार्ग के निकट बसा हुआ है। बाजार में थाने की पुलिस गश्त करती है, सोमवार रात में भी गश्त करती रही। इसके बाद भी आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे चोरों ने बाजार में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने संतोष सोनी के सराफा की दुकान में लगे शटर का ताला तोड़ दिया।

इसके बाद चोरों ने चार लाख मूल्य के सोने और चांदी के जेवरात नकदी ले गए। पड़ोसी मोहित के सराफा की दुकान में दो लाख से अधिक के जेवरात की चोरी की। दुर्गेश सिंह के मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोर नए और पुराने मोबाइल लेकर चले गए।

cats

दौलत के कपड़े और फुटवियर की दुकान में चोरी की। यहां से भी बिक्री के पांच हजार रूपये समेत भारी मात्रा में कपड़ा लेकर चोर चले गए। इसके बाद चोरों ने राम जी पाल के जनसेवा केंद्र में चोरी की। यहां से 25 हजार नकदी समेत अन्य की चोरी की।

सराफा व्यवसाई संतोष के यहां से चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर साथ चले गए। एकसाथ हुई चोरियों से लोगों में दहशत है। सभी ने सुबह थाने में तहरीर दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव ने की विनेश मामले में पीटी उषा के बयान की निंदा, IOA और भाजपा पर साधा निशाना

संबंधित समाचार