सीतापुर: घर से निकले युवक का शव नाले में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। घर से खेत के लिए निकले युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर नाले में उतराता मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में छानबीन कर रही है। मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव से जुड़ा हुआ है। परिजनों का कहना है कि रोहित कुमार (24) पुत्र राजितराम घर से खेत के लिए निकला था, फिर लापता हो गया। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। कई घंटों बाद उसका गहरे नाले में उतराता हुआ शव मिला है। पुलिस परिवार के लोगों के बयान लेकर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव ने की विनेश मामले में पीटी उषा के बयान की निंदा, IOA और भाजपा पर साधा निशाना

संबंधित समाचार