कानून व्यवस्था को चुस्त बनाने में जन सहभागिता जरूरी, बोले डीजीपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा है कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में जनसहभागिता जरूरी है और इसके लिये आम लोगों को सतर्क एवं संवेदनशील रहना होगा। प्रशांत कुमार ने सोमवार को ‘यूपी 112’ के विशेष अभियान ‘एक पहल’ की शुरुआत के मौके पर कहा कि "एक पहल" सतर्कता, संवेदनशीलता, सहायता का अभियान है। यह आम लोगों को सतर्क, संवेदनशील बनाने का अभियान है।

उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस को लेकर कहा जाता कि वो ऑपरेशनल एक्टिविटी में व्यस्त रहती है लेकिन ट्रेनिंग, भर्ती हर आयाम में यूपी पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। यूपी इस समय दस्यु मुक्त, फिरौती मुक्त है। आठ साल पहले यूपी 112 का रिस्पॉन्स टाईम 40 - 45 मिनट था जो अब 8 - 9 मिनट है।

पुलिस महानिदेशक ने आम लोगों से अपील करते हुये कहा कि वे संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की सूचना यूपी 112 को देने में संकोच न करें। छेड़छाड़, छींटाकशी, सड़क पर पड़े घायल की अनदेखी न करें। किसी दूसरे को भी मुसीबत में देखकर उसका वीडियो बनाने की बजाय यूपी 112 कॉल करें।

ये भी पढ़ें- UPSSC से चयनित अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, कैंडिडेट्स बोले- धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

 

संबंधित समाचार