कासगंज: पालिका की संपत्ति पर दबंग कर रहे थे अवैध कब्जा, टीम ने कब्जे को हटवाया
पालिका की टीम ने कब्जा हटवा कर दबंगो को दौड़ाया
कासगंज, अमृत विचार। शहर के बिलराम अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय के निकट पालिका की संपत्ति पर दबंग अवैध कब्जा कर रहे थे। जानकारी मिलने पर पहुंची पालिका की टीम ने कब्जे को हटवाया है। टीम के पहुंचते ही दबंग भाग गए। संपत्ति को कब्जे में लेकर पालिका ने बोर्ड चस्पा किया है।
शहर के बिलराम बाजार स्थित अधिशासी अभियंता विद्युत कार्यालय के निकट पालिका की संपत्ति है। पालिका का ट्यूबवेल लगा है और इससे लगी कुछ जगह खाली पड़ी हुई है। मंगलवार को दबंग खाली भूमि पर कब्जा कर रहे थे। जब इसकी जानकारी पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी को मिली, तो उन्होने ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश मिलने के बाद पालिका की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही कब्जा कर रहे लोग भाग गए। पालिका ने जमीन पर से रखे खोखे आदि हटवा कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। पालिका अध्यक्ष मीना माहेश्वरी ने बताया कि यह जमीन पालिका की है। इसे कब्जा मुक्त कराया गया है। जहां बोर्ड चस्पा कर दिया है।
ये भी पढ़ें- कासगंज: ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत; मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, जांच में जुटी पुलिस
