कानपुर में 1000 करोड़ रूपये की जमीन पर कब्जे के प्रयास का मामला: फरार आरोपियों पर इतने रूपये का इनाम घोषित...  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस स्थित नजूल की बेशकीमती करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित तो जेल में बंद हैं। लेकिन उनके साथ मौजूद वांछित चल रहे अन्य 9 आरोपियों पर पुलिस ने मंगलवार को 25-25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस को जल्द सफलता मिल सकती है, या फिर वो न्यायालय की ओर जा सकते हैं। कुल मिलाकर बुधवार से अवनीश की होनी वाली रिमांड के बाद से आरोपियों के साथ अन्य सफेदपोश और नामचीन लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 156 और 157 में नामजद 9 वांछित आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अली अब्बास निवासी नवाब साहब का हाता पटकापुर थाना फीलखाना, विसेंट विक्र्म उर्फ विक्की चार्ल्स निवासी बकरमंडी थाना बजरिया, संदीप शुक्ला निवासी परमपुरवा थाना जूही, अर्पण एरियल, नौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल उर्फ सोनू निवासी मैथाडिस्ट चर्च कंपाउंड दूध वाला बंगला थाना कोतवाली, हरेंद्र मसीह निवासी झोकनबाग अस्पताल थाना नवाबाद जिला झांसी और जितेश झा निवासी सिविल लाइंस थाना कोतवली के ऊपर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है।

डीसीपी के अनुसार आरोपियों 28 जुलाई को अवनीश दीक्षित के साथ नजूल की जमीन पर गार्ड को बंधक बनाकर कब्जा करने गए थे। इस दौरान आरोपियों ने सीडीआर गायब कर दिया था। मामले में पीड़ितों की फोन की घंटी विदेशों तक घनघनाई तो शासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने तत्काल आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

लेखपाल ने दर्ज कराई थी 33 पर रिपोर्ट

लेखपाल विपिन कुमार ने मुकदमा संख्या 156 में हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, मौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अर्पण एरियल, अवनीश दीक्षित, जीतेश झा, मोहित बाजपेई, संदीप, विक्की चार्ल्स, अब्बास, जितेंद्र, व अन्य 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वहीं सैमुएल गुरुदेव सिंह ने मुकदमा संख्या 157 में 12 नामजद और 25 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तेजी से जांच कर एक-एक के नाम खोल रही है। फरार अन्य आरोपियों के भी नाम ईनाम घोषित किया जाएगा।

संबंधित समाचार