बिहार : BJP नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भूना...अपराधी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। जहां पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके के बजरंगपुरी में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता अजय साह को बीती रात दस बजे उनके घर के पास गोली मारी गई है। गोलियों से भूनने के बाद बाइक से पहुंचे दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरी के पास मंगलवार की रात अपराधियों ने मिल्क पार्लर के मालिक और भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )नेता अजय शाह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया मंगलवार की रात अपराधी अजय शाह की दुकान में आये। इसके बाद अपराधियों ने अजय शाह को गोली मारकर घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि अजय शाह को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रथम दृष्टया घटना भूमि विवाद का परिणाम प्रतीत हो रही है।मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Independence Day 2024: केंद्र सरकार ने की केंद्रीय और राज्य बलों के लिए 1037 पुलिस पदकों की घोषणा

संबंधित समाचार