मुरादाबाद : बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए एक और युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलारी (मुरादाबाद), अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में गांव तेवरखास के पास मुरादाबाद आगरा हाईवे पर मंगलवार शाम हुई तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक और बाइक सवार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो हुई। कुंदरकी क्षेत्र के गांव चतुरपुर निवासी बाइक सवार मुनीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर सुपुर्द ए खाक करने के लिए परिजनों को सौंप दिया। मुनीर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे परिवार में माता-पिता और दो भाई और तीन बहनें को छोड़ गया है। वह दूसरे नंबर का था। 

मृतक के बड़े भाई ने बताया, मुनीर मेरठ में बीते साल भर से ईट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था। वह मंगलवार दोपहर मेरठ से बीमार होने के चलते इलाज करवाने के लिए घर आया था। वह घर से बाहर अड्डे पर अपने लिए चचेरे भाई अबरार पुत्र हबीब के साथ बाइक पर खाना लेने के लिए आया था। जहां उसकी बाइक की भिड़त अमित की बाइक से हो गई। अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वही पुलिस ने मुनीर सहित अन्य लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां मुनीर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: तीन बाइकों की जोरदार टक्कर...एक की मौत, चार गंभीर घायल

संबंधित समाचार